जनता दरबार : प्रमंडलीय आयुक्त ने 10 व डीएम ने सुनी 30 लोगों की फरियाद

शुक्रवारी जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ लगी रही. प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने अपने कार्यालय कक्ष में 10 लोगों की समस्याएं सुनी.

मुंगेर. शुक्रवारी जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ लगी रही. प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने अपने कार्यालय कक्ष में 10 लोगों की समस्याएं सुनी, जबकि जिलाधिकारी निखिल धनराज ने 30 लोगों की फरियाद सुनी. अधिकारियों ने आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिये. आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कुल 10 आवेदन की सुनवाई की. सभी आवेदक मुंगेर जिले के थे. जिन आवेदनों की सुनवाई की गयी, उसमें भूमि विवाद, सेवांत लाभ, अनुकंपा से संबंधित एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल थे. आयुक्त ने सुनवाई के क्रम में प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित कारवाई करते हुए अविलंब निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. इधर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कुल 30 लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. छोटी केशोपुर जमालपुर निवासी सविता देवी ने अपने पड़ोसियों पर उनके रास्ते सहित नाले का पानी आदि बहाने से रास्ते को पूर्णतः बंद करने की शिकायत की. जाफरनगर निवासी सुधीर राम ने कहा कि वह स्वच्छता कर्मी हूं और कई माह से बकाया मानदेय का आधा भुगतान ही किया गया है, शेष राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे अर्थाभाव से गुजर रहे हैं. बरियारपुर बंगाली टोला निवासी संजय कुमार संजीव ने अपने जमीन पर लगे फसल को संबंधित थाना द्वारा नहीं काटने दिए जाने की शिकायत की गयी. झौवा बहियार निवासी प्रीति सिन्हा ने खेत में लगे फसल को अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से काटने की शिकायत की. डीएम ने सुनवाई के दौरान ही संबंधित अधिकारियों को कॉल किया और कहा कि जांच कर समस्याओं को निष्पादन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >