फोटो संख्या : 32फोटो कैप्सन : गेंदबाजी करते खिलाड़ी प्रतिनिधि, धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में गुरुवार को प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. जिसमें प्रशासन एकादश ने 5 विकेट से विजय दर्ज करायी. खेल प्रारंभ होने से पहले जमालपुर रेल कारखाना के कार्मिक पदाधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने मैदान जाकर दोनों टीमों के खिलाडि़यों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया एकादश की टीम मात्र 70 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से दिवेश कुमार ने 24 रनों की बेहतरीन पाली खेली. शशिकांत पांडे, सुमन कुमार सिन्हा, प्रवीण सिंह, प्रिसं कुमार मनीष कुमार ने टीम के लिए एक-दो रन कर जुटाते हुए किसी प्रकार टीम का स्कोर 70 रन तक पहुंचाया. प्रशासन एकादश की ओर से बीडीओ सूरज कुमार ने बेहतरीन गेंदवाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किया. जवाब में खेलने उतरी प्रशासन एकादश ने पांच विकेट शेष रहते ही 71 रन बना कर मैच जीत लिया. टीम की ओर से प्रधान सहायक रंजीत रंजन, धरहरा थानाध्यक्ष अविनाश चंद्रा मो. नैयर इकबाल हुसैन बीसीओ पुरुषोत्तम कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 71 बना कर मैच जीत लिया.
मीडिया एकादश को प्रशासन एकादश ने पांच विकेट से हराया
फोटो संख्या : 32फोटो कैप्सन : गेंदबाजी करते खिलाड़ी प्रतिनिधि, धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में गुरुवार को प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. जिसमें प्रशासन एकादश ने 5 विकेट से विजय दर्ज करायी. खेल प्रारंभ होने से पहले जमालपुर रेल कारखाना के कार्मिक पदाधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने […]
