एसएनसीयू वार्ड में लगे चार एसी के गैस पाइप की चोरी

सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से अस्पताल में बढ़ रही चोरी की घटना

मुंगेर. चोरों ने एक बार फिर सदर अस्पताल में एसी का गैस पाइप काटकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इस बार चोरों ने अस्पताल की सुरक्षा को धता बताते हुए एसएनसीयू वार्ड में लगे चार एसी के गैस पाइप की काटकर चोरी कर ली. इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मंगलवार को तब लगी, जब वार्ड में एसी नहीं चलने की शिकायत पर उसे ठीक करने तकनीशियन एसएनसीयू वार्ड पहुंचे.

बताया गया कि दो दिन पूर्व ही एसएनसीयू वार्ड में एसी नहीं चलने की शिकायत वहां के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा की गयी थी. इसके बाद मंगलवार को तकनीशियन एसएनसीयू वार्ड में एसी ठीक करने पहुंचे. जहां पाया गया कि वार्ड में लगे चार एसी का गैस पाइपलाइन काट लिया गया है. जिससे एसी काम करना बंद कर चुका है. जिसके बाद इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक को दी गयी. इतना ही नहीं पुराने प्रसव केंद्र को मॉडल अस्पताल में शिफ्ट किये जाने के बाद वहां रखे पुराने एसी का कॉपर वायर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर चोरी कर लिये जाने का मामला भी मंगलवार को सामने आया. इसकी जानकारी भी अस्पताल प्रबंधक को तकनीशियन द्वारा दी गयी.

कहते हैं अस्पताल प्रबंधक

अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन ने बताया कि एसएनसीयू वार्ड में चार एसी के गैस पाइप की काटकर चोरी कर ली गयी है. मामले में सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर को बुलाकर पूछताछ की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले में सुरक्षा एजेंसी पर कार्रवाई के लिए अस्पताल उपाधीक्षक से अनुशंसा की जा रही है. इसके अतिरिक्त पुराने प्रसव केंद्र में भी लगे पुराने एसी के कॉपर वायर को क्षतिग्रस्त कर चोरी करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर सफाई एजेंसी से जानकारी ली जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >