बच्चा चोरी कर भाग रही महिला मुंगेर स्टेशन पर गिरफ्तार

बच्ची ने पूछताछ में कहा- वह खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खीरा गांव निवासी विपिन यादव की है बेटी

मुंगेर. मुंगेर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ ने एक बच्चा चोर महिला को पकड़ा, जिसके पास से एक बच्ची भी पुलिस ने बरामद की. बच्ची और महिला को जमालपुर जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया. सुलतानगंज घाट से बच्चा चोरी होने की बात सामने आने पर जीआरपी ने सुलतानगंज थाना पुलिस को बच्ची और महिला को सौंप दिया.

बताया जाता है कि मुंगेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर मंगलवार की दोपहर तीन महिला आपस में विवाद कर रही थी. कुछ यात्रियों ने जब उन महिलाओं के बीच हो रहे विवाद के कारण को सुना, तो दंग रह गये. महिलाएं आपस में यह कहते हुए विवाद कर रही थी कि बच्चे को मैंने चोरी कर लाया है, उसे हम अपने साथ ले जायेंगे. इसी बाद को लेकर तीनों में विवाद हो रहा था. किसी यात्री ने स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को इसकी सूचना दी. जब आरपीएफ जवान पहुंचे और पूछताछ शुरू की, तो दो महिलाएं वहां से भाग निकलीं. पुलिस ने एक महिला को बच्ची के साथ पकड़ कर स्टेशन लाया. महिला कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी. जब बच्ची से पूछताछ की गयी तो पता चला कि वह खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खीरा गांव निवासी विपिन यादव की बेटी है. उसने अपना नाम सोनाली कुमारी बताया. जबकि चाचा का नाम कुंदन यादव कहा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुलतानगंज गंगा घाट पर से बच्ची की चोरी कर अथवा बहला-फुसला कर तीनों महिला ले भागी थी.

बच्ची व महिला को जीआरपी ने सुलतानगंज थाना को सौंपा

जमालपुर जीआरपी थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि मुंगेर स्टेशन से एक महिला व बच्ची को जीआरपी पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन मामला भागलपुर जिला पुलिस के सुलतानगंज थाना से जुड़ा हुआ था. इसके कारण महिला व बच्ची को सुलतानगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >