फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : गरीबों को कंबल देते सुबोध वर्मा प्रतिनिधि, मुंगेर बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार हरिणमार एवं झौवाबहियार में गुरुवार को 400 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण समाजसेवी सह जदयू नेता सुबोध वर्मा द्वारा किया गया. ठंड में कंबल प्राप्त करने वाले महिला-पुरुषों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी. बढ़ते ठंड को देखते हुए सुबोध वर्मा के नेतृत्व में लगातार कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. दोनों पंचायत के 50 प्रबुद्ध लोगों के बीच डायरी और कलम दिया गया. उन्होंने हरिणमार में काशी बाबा स्थान के समीप एवं शिव मंदिर एवं विशनपुर में हनुमान मंदिर के पास 200 लाचार लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. जबकि झौवाबहियार चौक पर 200 कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के लिए लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं. कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीब, निर्धन एवं असहाय लोगों को होती है. आज गंगा पार यहां गरीबों के बीच कंबल वितरण कर मुझे काफी शकुन मिला है. उन्होंने कहा कि दोनों पंचायत गंगा पार होने के कारण उपेक्षा का दंश झेल रहा है. ऐसे में यहां के लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
गंगापार दियारा क्षेत्र में 400 गरीब व असहाय के बीच कंबल वितरित
फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : गरीबों को कंबल देते सुबोध वर्मा प्रतिनिधि, मुंगेर बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार हरिणमार एवं झौवाबहियार में गुरुवार को 400 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण समाजसेवी सह जदयू नेता सुबोध वर्मा द्वारा किया गया. ठंड में कंबल प्राप्त करने वाले महिला-पुरुषों के चेहरे पर खुशी […]
