फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर रतैठा काली मंदिर में गुरुवार को खड़गपुर अनुमंडल के ब्राह्मण समाज की एक बैठक अनुमंडलीय अध्यक्ष सुभाष झा की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि डॉ अर्चना शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील ठाकुर को शॉल भेंट कर बबलू झा एवं मृत्युंजय पाठक उर्फ पहाड़ी बाबा ने सम्मानित किया. अध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि एकजुट होकर समाज के गरीब तबकों की मदद के लिए आगे आयें. मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्राह्मण समाज का गठन खड़गपुर अनुमंडल के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि सभी लोग एकता का परिचय देते हुए गरीब, दलित, शोषितों की सेवा के लिए आगे आयें और हर संभव सहायता प्रदान करें. इससे पूर्व अयोध्या से आये पंडित चंद्रशेखर वैदिक ने शंखनाद कर ब्राह्मण समाज को जगाने का प्रयास किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज कल्याण के लिए काम करेगी. मौके पर उपाध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी, सचिव धर्मेंद्र झा, संरक्षक महेश दत्त पाठक, सह संरक्षक संजय पाठक, पंकज मिश्रा, निरंजन मिश्रा, डॉ उदय शंकर झा, विजय शंकर झा, बबलू मिश्रा सहित अनुमंडलीय सदस्य मौजूद थे.
ब्राह्मण समाज ने लिया गरीबों-दलितों को मदद करने का निर्णय
फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर रतैठा काली मंदिर में गुरुवार को खड़गपुर अनुमंडल के ब्राह्मण समाज की एक बैठक अनुमंडलीय अध्यक्ष सुभाष झा की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि डॉ अर्चना शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील ठाकुर को शॉल भेंट कर बबलू झा एवं मृत्युंजय पाठक उर्फ […]
