दो देशी कट्टा व छह कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : गिरफ्तार आरोपी प्रतिनिधि, जमालपुर सफियाबाद ओपी पुलिस ने सोमवार की देर रात दो अपराधियों को दो देशी कट्टा व छह जिंदा के कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों अपराधी जगदंबापुर फरदा का रहने वाला है. ओपी प्रभारी विश्वबंधु कुमार ने बताया कि स्व. वासुदेव साह के पुत्र रासपति […]

फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : गिरफ्तार आरोपी प्रतिनिधि, जमालपुर सफियाबाद ओपी पुलिस ने सोमवार की देर रात दो अपराधियों को दो देशी कट्टा व छह जिंदा के कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों अपराधी जगदंबापुर फरदा का रहने वाला है. ओपी प्रभारी विश्वबंधु कुमार ने बताया कि स्व. वासुदेव साह के पुत्र रासपति साह एवं पतिलाल साह के पुत्र राकेश कुमार उर्फ रामनिवास कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान नया रामनगर थाना कांड संख्या 115/14 के आरोपी पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गयी. आरोपी अपने घर से फरार मिला. इसी क्रम में एनएच 80 जगदंबापुर के निकट दो व्यक्ति भागने लगे. जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. उनके कब्जे से दो देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >