जमालपुर में 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ संपन्न

जमालपुर में 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ संपन्न

जमालपुर. काली पहाड़ी ऊपरी नहर समीप छठ पूजा के दौरान 24 घंटे का अखंड श्री रामधुन महायज्ञ का मंगलवार पूर्वाह्न 11:00 बजे समापन हो गया. रामधन महायज्ञ में छह भजन कीर्तन मंडली ने भाग लिया था. इस रामधुन महायज्ञ में भगवान राम, सीता, हनुमान, लक्ष्मण, जामवंत, रावण अंगद जैसे व्यक्तित्व की झांकी निकाली गई थी. श्रद्धालुओं के लिए कई स्वागत द्वारा बनाए गए थे. छठव्रती महिलाओं ने रामधुन यज्ञ में पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की. यहां भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई थी. जहां भक्तों ने पूजा अर्चना की. समापन समारोह में कीर्तन मंडली के गायक गणपत प्रसाद ने राजा राम जी की आरती उतारी और कई भजनों की प्रस्तुति की. नाल पर संगत राजकिशोर ने किया. मौके पर राजन कुमार चौरसिया, प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार, गोपाल चंद्र, सुजीत कुमार, अनुज कुमार, विकास, देवराज, नीतीश राज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >