शादीशुदा रेलकर्मी ने नाबालिग का किया अपहरण

जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के जुबली वेल निवासी एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर जमालपुर थाना में अपहृता के पिता राजकिशोर मंडल द्वारा तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राप्त समाचार के अनुसार, राजकिशोर ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गत 16 दिसंबर […]

जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के जुबली वेल निवासी एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर जमालपुर थाना में अपहृता के पिता राजकिशोर मंडल द्वारा तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्राप्त समाचार के अनुसार, राजकिशोर ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गत 16 दिसंबर की प्रात: 6:30 बजे बद्दीपाड़ा ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. जिसके बाद वह घर वापस लौट कर नहीं आयी. इस बीच पूरे परिवार व रिश्तेदारों के घर उसकी खोज खबर ली गयी. इस बीच पता चला कि वलीपुर निवासी मो फिरदौस के पुत्र मो. बिल्लाल ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है. उसकी पुत्री के अपहरण में बिल्लाल का पिता व भाई समेत कुछ दोस्त शामिल है.
उन्होंने आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी की थाना से गुहार लगायी है. एसआइ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है. इस बीच प्रार्थी के साथ विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता रविवार को जमालपुर थाना में उपस्थित थे और इसे लव-जेहाद का मामला बता रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मो. बिल्लाल रेलकर्मी है तथा शादीशुदा भी है. उसे संतान भी है. क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादीशुदा संतान वाले व्यक्ति द्वारा भगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >