रेलवे दुकानदारों को उपलब्ध कराये जमीन

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : बैठक करते दुकानदार प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर से शनिवार को हटाये गये दुकानदारों ने आक्रोशित होकर रविवार को विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की. अध्यक्षता चंद्रशेखर गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार सिंह थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि रेलवे आगामी वित्तीय […]

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : बैठक करते दुकानदार प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर से शनिवार को हटाये गये दुकानदारों ने आक्रोशित होकर रविवार को विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की. अध्यक्षता चंद्रशेखर गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार सिंह थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि रेलवे आगामी वित्तीय वर्ष में बंदोबस्ती कर फुटकर विक्रेताओं को जमीन आवंटन कराये. उन्होंने दुकानदारों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानों का हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है. विक्रेता शंभु गुप्ता ने कहा कि वर्षों से रेलवे के बेकार जमीन पर हमलोग दुकान चला रहे हैं. लेकिन बार-बार रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना हमलोगों हटा कर परेशान कर रही है. जिससे आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. दुकानदारों ने मांग कि रेलवे दुकानदारों को जमीन लीज पर उपलब्ध कराये और राजस्व की प्राप्ति करे. मौके पर मिथिलेश कुमार, सुधांशु कुमार, झल्लु यादव, सुरेन साह, उमेश साह, अमर साह, रामचंद्र साहू, टुनटुन चौधरी, पंकज ठाकुर, मोहन पासवान, गंगा चौधरी सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >