फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिनिधि, बरियारपुर आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन वर्तमान में यह पूरी तरह कमाई का एक जरिया बन कर रह गया है. इस प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 40 बच्चों की जगह मात्र 15 से 20 बच्चे ही मौजूद रहते हैं. व्याप्त धांधली के कारण ही सरकार के इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना का लाभ बच्चों एवं किशोरियों को नहीं मिल पा रहा है. सहनी टोला महावीर स्थान बरियारपुर बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 60 पर जब सुबह 10:50 बजे प्रभात खबर की टीम पहुंची तो वहां मात्र 17 बच्चे की उपस्थित थे. केंद्र की सेविका क्रांति कुमारी से जब बच्चों की उपस्थिति के संबंध में पूछा गया तो उसका जवाब उनके परिजन ही देने के लिए आगे आये. बच्चों की उपस्थिति पिछले दो दिनों का दिखाने की बात कही गयी तो कहा गया कि उपस्थिति पंजी वरीय अधिकारियों ने किसी को दिखाने से मना किया है. सेविका ने कहा कि पिछले दिनों सुपरवाइजर विनीता द्वारा निरीक्षण किया गया था. इस संबंध में डीपीओ राजेंद्र दास ने कहा कि अगर इस तरह की बातें जांच में आयेगी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
बच्चों की उपस्थिति कम का जवाब दें परिजन
फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिनिधि, बरियारपुर आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन वर्तमान में यह पूरी तरह कमाई का एक जरिया बन कर रह गया है. इस प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 40 बच्चों की जगह मात्र 15 से 20 बच्चे ही मौजूद रहते हैं. व्याप्त धांधली के […]
