चुनाव : मुंगेर जिले में 2051 वाहनों का होगा उपयोग, आयोग ने तय कर दी है किराया

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीन विधानसभा में चुनाव कराने के लिए 2051 वाहनों की आवश्यकता होगी.

मुंगेर

विधानसभा चुनाव में वाहनों की कमी नहीं हो, इसके लिए वाहन कोषांग ने वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कवायद तेज कर दिया है. एक ओर जहां बस व मिनी बसों की तलाश शुरू कर दी गयी है, वहीं दूसरी ओर लग्जरी वाहनों की खोज में जुट गयी है. परिवहन विभाग लगातार वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने लिए वाहन मालिकों से संपर्क कर रहे.

मुंगेर जिले में तीन विधानसभा मुंगेर, तारापुर व जमालपुर में प्रथम चरण में चुनाव होना है और इसके लिए 6 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. जिसे लेकर बूथों की संख्या, सुरक्षा बलों की संख्या के आधार पर वाहनों की उपलब्धता का आकलन किया गया है. जबकि सुरक्षा बलों के साथ ही अन्य कोषांगों को वाहन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीन विधानसभा में चुनाव कराने के लिए 2051 वाहनों की आवश्यकता होगी. मार्गदर्शिका के अनुसार कुल वाहनों की संख्या का 10 प्रतिशत वाहन को रिजर्व रखा जायेगा. ताकि उसका उपयोग आपात स्थिति में किया जा सके.

कहते हैं जिला परिवहन पदाधिकारी

डीटीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला ने प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में इस बार चुनाव में 2051 वाहन की जरूरत पड़ेंगी. वाहन मालिकों से संपर्क कर वाहन चुनाव आयोग से तय किराया पर लिया जा रहा है. उन्होंने वाहन मालिकों से अपील किया कि इच्छुक वाहन मालिक कार्यालय से संपर्क स्थापित कर अपना वाहन चुनाव के लिए किराया पर दें. बस एवं बड़े वाहन के लिए वाहन मालिक से संपर्क किया गया है. वाहनों की कमी चुनाव में नहीं होगी. 10 प्रतिशत वाहन रिजर्व रखा जायेगा.

———————————————

गाड़ी के प्रकार माइलेज प्रति लीटर किराया प्रतिदिन बस (50 सीट) 3 किमी 3500 रुपया बस (40 से 49 सीट) 4 किमी 3200 रुपया

मिनी बस (23 से 39 सीट) 5 किमी 2500 रुपया मैक्सी-सीटीराइड, विंगर, ऑटो ट्रैवलर 8 किमी 2000 रुपया

छोटी कार (सामान्य) 12 किमी 1000 रुपयाछोटी कार (एसी) 10 किमी 1100 रुपया

ट्रैकर, जीप, कमांडर, जिप्सी 10 किमी 1000 रुपया बोलेरो, सूमो, मार्शल (सामान्य) 12 किमी 1200 रुपया

जाइलो, बोलेरो, सूमो, मार्शल (एसी) 10 किमी 1500 रुपयास्कॉपियो, क्वालिस, टवेरा (एसी) 10 किमी 1900 रुपया

इनोवा, सफारी (एसी) 10 किमी 2100 रुपये इनोवा क्रिस्टा (एसी) 9 किमी 3000 रुपये

बाइक 40 किमी 350 रुपयेभारी मालवाहक (भार 12000 से 16200 किग्रा) 4 किमी 2500 रुपये

कंटेनर (भार 16201 से 25000 किग्रा) 3 किमी 3200 रु पये

कंटनेर (भार 25000 किग्रा व उपर) 2.5 किमी 3500 रुपये

मध्यम मालवाहक (7501 से 11999 किग्रा) 6 किमी 1700 रुपये

सीएनजी कार, आरटिका एक्सएल प्रति केजी 18 किमी 2100 रुपये

सीएनजी बस (40 से 49 सीट) प्रति केजी 4 किमी 3200 रुपये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे ���्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >