तारापुर में 20.09 ग्राम मादक पदार्थ व गांजा बरामद

तारापुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी

एक महिला समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. इतना ही नहीं आरोपियों के पास से चरस, गांजा और नकद राशि भी बरामद की गयी है. उक्त बातें एएसपी संकेत कुमार ने तारापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तारापुर शहीद चौक के पास दो व्यक्ति स्मैक की खरीद-फरोख्त कर रहा है. इसी सूचना पर तारापुर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और दो युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया. जबकि युवकों की निशानदेही पर ग्राम बिहमा स्थित विषहरी स्थान के समीप एवं गाजीपुर मैदान में छापेमारी की गयी. जहां स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्त आधे दर्जन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इसमें फजेलीगंज के पियूष कुमार, बिहमा के अमर कुमार व निलेश कुमार, काजीचक मिल्की के अवधेश कुमार, गाजीपुर के शहनशाह, नवटोलिया के राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. सभी के पास से 20.09 ग्राम मादक पदार्थ के अलावे 11,060 रुपया नकद बरामद हुआ. दूसरी कार्रवाई तारापुर नगर क्षेत्र के मोहनगंज में गयी. जहां सियाराम चौधरी की पत्नी चंदा देवी को 503 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. इन दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार तस्कर 18 से 30 साल के हैं. उन्हाेंने बताया कि इन लोगों का तार भागलपुर जिला से जुड़ा हुआ है और वहीं से मादक पदार्थों की सप्लाई की जाती है. इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विवेक राज, एसआइ सुबंता कुमारी, अनिल कुमार सिंह, एएसआइ इरफान खान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

स्मैक, ड्रग्स के धंधे से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार

हवेली खड़गपुर. शराबबंदी के बाद युवा वर्ग सूखा नशा की ओर रुख कर चुके हैं और स्मैक जैसे ड्रग्स का सेवन कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. इसी नशे पर रोक लगाने के लिए खड़गपुर पुलिस कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. प्रशिक्षु थानाध्यक्ष सह डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि जितने भी स्मैक, गांजा या सूखा नशा करने वाले और इससे जुड़े धंधेबाज हैं. उनको चिह्नित किया जा रहा है. धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है. ऐसे तत्व सूखा नशा का सेवन के लिए पैसे नहीं होने की स्थिति में समाज के घरों में छोटी-मोटी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि सूखा नशा का धंधा करने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है. दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >