विदेशी शराब से भरा दो ऑटो जब्त, चालक गिरफ्तार, सरगना फरार

ऑटो से 150 पीस टेटरा पैक व 21 बोतल विदेशी शराब बरामद

ऑटो से 150 पीस टेटरा पैक व 21 बोतल विदेशी शराब बरामद

मुंगेर. उत्पाद थाना मुंगेर की टीम ने रविवार की रात बरियारपुर फोरलेन पर दो सीएनसी ऑटो से 150 पीस टेटरा पैक व 21 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में दोनों ऑटो के चालक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि सरगना भागने में सफल रहा. झारखंड के गोड्डा से शराब की तस्करी कर नौवागढ़ी लाया जा रहा था.

बताया जाता है कि उत्पाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि घोरघट की ओर से दो सीएनजी ऑटो फोरलेन से बरियारपुर की आ रहा है. जिस पर भारी मात्रा में शराब लदा हुआ है. तत्काल उत्पाद विभाग की टीम बरियारपुर फोरलेन पुल के समीप दो ऑटो को रोका. जब ऑटो की तालाशी ली तो उससे ऑफिसर च्वाईस के 180 एमएल का 150 पीस टेटरा पैक, इंपीरियर ब्लू के 750 एमएल का छह बोतल, आफ्टर डार्क के 750 एमएल का एक बोतल एवं रॉयल स्टेग कंपनी के 375 एमएल का 14 बोतल बरामद किया. उत्पाद पुलिस ने इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी मनियारचक निवासी ऑटो चालक चुनचुन मंडल एवं प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया. जबकि बीआर10पीबी-8364 व बीआर10पीबी-8871 नंबर का सीएनजी ऑटो को जब्त कर लिया है.

झारखंड से आ रही थी शराब, सरगना फरार

उत्पाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चुनचुन मंडल एवं प्रकाश मंडल ने पूछताछ में बताया कि झारखंड के गोड्डा में शराब की खरीद की गयी थी. जिसे ऑटो में छिपा कर नौवागढ़ी मनियारचक आ रहा था. उसने बताया कि शराब नौवागढ़ी मनियारचक निवासी सत्तो मंडल का है. जो मोटर साइकिल से स्कॉट कर रहा था. वह भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >