मुंगेर : 29 दोनाली, दो राइफल व विदेशी रिवॉल्वर जब्त

मुंगेर : डीआइजी मनु महराज की हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान में पुलिस ने 29 दोनाली बंदूक, 2 रेगुलर राइफल, 519 कारतूस एवं एक बेवलीस्कॉट का रिवॉल्वर जब्त किया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार का उपकरण व अन्य समान भी बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस के […]

मुंगेर : डीआइजी मनु महराज की हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान में पुलिस ने 29 दोनाली बंदूक, 2 रेगुलर राइफल, 519 कारतूस एवं एक बेवलीस्कॉट का रिवॉल्वर जब्त किया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार का उपकरण व अन्य समान भी बरामद किया गया है.
पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस के मुंगेर विधानसभा अध्यक्ष यतींद्रनाथ सिंह भवानी, टीपू सुल्तान, आर्म्स डीलर मनोज शर्मा सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. डीआइजी ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार किया था.
उनकी निशानदेही पर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी रविंद्र शर्मा का पुत्र मनोज शर्मा के घर से अवैध हथियार का जखीरा बरामद किया गया. मनोज शर्मा मुंगेर बंदूक फैक्ट्री का निर्माता था. एक वर्ष पूर्व उसका लाइसेंस रद्द हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >