2.17 लाख में हुई पूर्वी किला गेट शौचालय की बंदोबस्ती

मुंगेर : नगर निगम सभागार में बुधवार को सैरात बंदोबस्ती को लेकर बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता महापौर रूमा राज ने की. उन्होंने बताया कि पूर्वी किला गेट स्थित शौचालय के बंदोबस्ती को लेकर सहदेव मोदी व मनोहर पोद्दार द्वारा आवेदन दिया गया. जिसमें सर्वसम्मति से बंदोबस्ती का कार्य 2 लाख 17 हजार 300 रुपये में […]

मुंगेर : नगर निगम सभागार में बुधवार को सैरात बंदोबस्ती को लेकर बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता महापौर रूमा राज ने की. उन्होंने बताया कि पूर्वी किला गेट स्थित शौचालय के बंदोबस्ती को लेकर सहदेव मोदी व मनोहर पोद्दार द्वारा आवेदन दिया गया. जिसमें सर्वसम्मति से बंदोबस्ती का कार्य 2 लाख 17 हजार 300 रुपये में मनोहर पोद्दार को दिया गया है. उन्हें यह कार्य 8 माह के लिए दिया गया है. जो 1 अगस्त 2019 से 31 मार्च 2020 तक का होगा.

महापौर ने बताया कि पूर्व में इस शौचालय के बंदोबस्ती का कार्य सहदेव मोदी को 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक के लिए 3 लाख 9 हजार 800 रुपये में दिया गया था. वहीं नगर निगम द्वारा इस शौचालय के बंदोबस्ती को लेकर अप्रैल माह में बैठक की जानी थी. लेकिन अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण जुलाई 2019 माह तक के लिए रोक दिया गया.
इस दौरान शौचालय से विभागीय वसूली ही की जा रही थी. वहीं जल्द ही नगर निगम क्षेत्र के शेष शौचालय के लिए भी बंदोबस्ती दिए जाने को लेकर बैठक की जाएगी. मौके पर उपमहापौर सुनील राय, उपनगर आयुक्त श्यामनंदन, सिटी मैनेजर दीपक तिवारी, प्रधान लिपिक अशोक कुमार यादव, प्रसन्न कुमार, विक्की कुमार, अमित कुमार सहित सशक्त समिति के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >