आज से सात दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

मुंगेर : गुरुवार की रात आयी तेज आंधी व बारिश ने पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनों को थोड़ी राहत दिला दी है. शुक्रवार को मौसम का मिजाज में काफी तब्दीली पायी गयी. अधिकतम तापमान में जहां 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं लोग लू के […]

मुंगेर : गुरुवार की रात आयी तेज आंधी व बारिश ने पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनों को थोड़ी राहत दिला दी है. शुक्रवार को मौसम का मिजाज में काफी तब्दीली पायी गयी. अधिकतम तापमान में जहां 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं लोग लू के कहर से भी बचे रहे. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार से अगले सात दिनों तक लू पर पूरी तरह से ब्रेक लगा रहेगा और आमजनों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

संभावना जतायी गयी है कि अगले सात दिनों तक हर दिन छिटपुट बारिश होगी और अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी. पिछले एक सप्ताह से लोग चिलचिलाती धूप तथा लू के कारण काफी परेशान रहे. किंतु अब अगले सात दिनों तक मौसम काफी सुहाना रहेगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से 7 जून तक हर दिन छिटपुट बारिश होती रहेगी.
अगले सात दिनों का संभावित मौसम पूर्वानुमान
तिथि अधिकतम न्यनूतम वर्षापात
1 जून 38 डिग्री से. 26 डिग्री से. 0.5 एमएम
2 जून 36 डिग्री से. 26 डिग्री से. 6.8 एमएम
3 जून 35 डिग्री से. 27 डिग्री से. 2.5 एमएम
4 जून 36 डिग्री से. 26 डिग्री से. 2.5 एमएम
5 जून 36 डिग्री से. 26 डिग्री से. 7.2 एमएम
6 जून 35 डिग्री से. 25 डिग्री से. 1.9 एमएम
7 जून 35 डिग्री से. 25 डिग्री से. 1.0 एमएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >