मुंगेर : कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को शिकायत करने पहुंची दो महिलाओं को विपक्षी 15 महिलाओं ने जमकर पिटाई की. आधे घंटे तक थाना परिसर रणक्षेत्र बन गया.
लेकिन महिला पुलिस नहीं रहने के कारण पुरुष पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पिटाई कर रही महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. जिसके बाद घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. तोपखाना बाजार निवासी मो. खालिद के पुत्र मो. आसिफ के साथ पिटाई की गयी थी. इसकी शिकायत करने मो. आसिफ आया था.
