व्यवसायी दंपती को होमगार्ड जवानों ने पीटा, किया घायल

मुंगेर : शहर के पटेल चौक एक नंबर ट्रैफिक स्थित फुटपाथ पर फल बेच रहे व्यवसायी दंपती को गुरुवार को नगर निगम के होमगार्ड जवानों ने कथित रूप से हफ्ता नहीं देने पर जम कर पीटा. जिसमें व्यवसायी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर […]

मुंगेर : शहर के पटेल चौक एक नंबर ट्रैफिक स्थित फुटपाथ पर फल बेच रहे व्यवसायी दंपती को गुरुवार को नगर निगम के होमगार्ड जवानों ने कथित रूप से हफ्ता नहीं देने पर जम कर पीटा. जिसमें व्यवसायी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल दंपती की पहचान शहर के कासिम बाजार निवासी राजू साह व उसकी पत्नी अंजू देवी के रूप में किया गया है. मारपीट के दौरान वहां काफी भीड़ भी लग गयी.
व्यावसायी राजू साह ने बताया कि 10 दिन पूर्व नगर निगम में प्रतिनियुक्त होमगार्ड का जवान तीन-चार लोगों के साथ आया था और उसे प्रतिदिन 50 रुपये देने की बात कही थी. किंतु उसने होमगार्ड जवान को हफ्ता देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद होमगार्ड जवान ने उसे धमकी दी थी कि दूसरे दिन से वह यदि फुटपाथ पर फल बेचते पाया गया तो उसकी पिटाई की जायेगी. गुरुवार को वही होमगार्ड जवान फिर से तीन-चार लोगों के साथ उसके पास पहुंचा और रुपये का मांग करने लगा.
रुपये नहीं देने पर होमगार्ड के जवान ने उसे वहां से अपने फल का डलिया उठा कर जाने को कहा. किंतु वहां से वह नहीं हटा, जिसके बाद उनलोगों ने व्यवसायी दंपती की जमकर पिटाई कर दी. जिसमें व्यवसायी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. तभी वहां से टाइगर मोबाइल गुजर रहा था. उसके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ तथा स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >