न्यू फरक्का एक्स. हादसा : बिहार में एक ही परिवार के तीन की मौत से गांव में मातम, मजदूरी करने जा रहे थे मुरादाबाद

मुंगेर : रोजगार की तलाश में मुंगेर के हवेली खड़गपुर से मुरादाबाद जा रहे महादलित मजदूर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों व बगल की गांव के एक और की मौत बुधवार की सुबह रायबरेली के ट्रेन हादसे में हो गयी. इसमें जिले के दर्जन भर लोग घायल हो गये हैं. इधर, खड़गपुर के […]

मुंगेर : रोजगार की तलाश में मुंगेर के हवेली खड़गपुर से मुरादाबाद जा रहे महादलित मजदूर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों व बगल की गांव के एक और की मौत बुधवार की सुबह रायबरेली के ट्रेन हादसे में हो गयी.

इसमें जिले के दर्जन भर लोग घायल हो गये हैं. इधर, खड़गपुर के कौड़िया किशनपुर व लक्ष्मीपुर गांवों में मातम छाया हुआ है. हवेली खड़गपुर प्रखंड के कौड़िया किशनपुर व लक्ष्मीपुर मांझी टोले के कई परिवार मुरादाबाद में ईंट फैक्टरी में काम करते थे. दो माह की छुट्टी में लोग घर आये थे और फिर परिवार व बच्चों के साथ मंगलवार को मालदा-नयी दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस से मुरादाबाद जा रहे थे.

कौड़िया किशनपुर के मोहन मांझी की पत्नी सुनीता देवी, पुत्र शंभु कुमार, राकेश मांझी, रवि कुमार, सीता व रीता मुरादाबाद जा रहे थे. इनमें सुनीता देवी उसके बेटे शंभु मांझी व पुत्री रीता कुमारी की मौत हो गयी. इधर खड़गपुर के ही लक्ष्मीपुर मांझी टोले के रसिक लाल मांझी पत्नी व बच्चों के साथ मुरादाबाद जा रहा थे. इनमें उसके एक पुत्र पांच वर्षीय दिनेश कुमार की मौत हो गयी़

किशनगंज के टेढ़ागाछ में भी शोक की लहर

टेढ़ागाछ (किशनगंज) : रायबरेली में बुधवार ट्रेन हादसे में किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के भाग कजलेटा निवासी अजय कुमार गिरि भी हादसे के शिकार हो गये. मौत की खबर सुन गांव में सन्नाटा पसर गया है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. अजय रोजी-रोटी के लिए पंजाब जा रहा था. अजय की पत्नी वीणा देवी, बेटी सोनी कुमारी, पल्लवी कुमारी, बेटा विक्की कुमार की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >