Munger ASI Murder: मुंगेर में ASI की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, एनकाउंटर में अपराधी को मारी गोली

Munger ASI Murder: मुंगेर में ASI पर बदमाशों द्वारा किए गए हमले के बाद आज इलाज के दौरान घायल जमादार की मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. मुंगेर पुलिस ने अपराधी गुड्डू का एनकाउंटर किया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है. पढ़ें पूरी खबर…

Munger ASI Murder: मुंगेर के मुफस्सिल थाना में तैनात जमादार संतोष कुमार सिंह की आज (शनिवार) इलाज के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार देर रात बदमाशों ने सिर पर धारदार हथियार से मारकर ASI को घायल कर दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने अपराधी गुड्डू यादव को एनकाउंटर में घायल किया है. घायल गुड्डू के दाएं पैर में गोली लगी है. साथ ही इस मामले में मुंगेर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें एक महिला शामिल है. मृतक संतोष कुमार सिंह कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के रहने वाले थे. वहीं शहीद ASI संतोष कुमार का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी.

बकरी को बचाने में पलटी पुलिस की गाड़ी

इस मामले में एसपी सय्यद इमरान मसूद ने बताया कि मामले में गिरफ्तार एक अपराधी गुड्डू यादव को साथ लेकर पुलिस मुफसिल थाना के बाकरपुर जा रही थी. इस दौरान पुलिस की गाड़ी बकरी को बचाने में पलट गयी, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मौके का फायदा उठा कर अपराधी गुड्डू यादव जवान सैफ अली की रायफल लेकर फायरिंग करने की कोशिश करने लगा. अपराधी को फायरिंग करता देख पुलिस ने अपराधी गुड्डू को चेतावनी देते हुए आत्मरक्षा में गोली मारी. इस घटना में अपराधी गुड्डू यादव के दाएं पैर में गोली लगी है. एसपी ने आगे बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विवाद सुलझाने गए दारोगा पर हुआ था हमला

दरअसल, 14 मार्च की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है. सूचना के बाद जमादार संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे. वो दोनों पक्ष को समझने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से उनके सिर पर कई जगह हमला कर दिया. घटना के बाद जमादार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से देर रात पटना के पारस अस्पताल रेफर किया गया था. आज सुबह इलाज के दौरान ASI ने दम तोड़ दिया.

मुंगेर में दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

मृत दारोगा संतोष कुमार सिंह के शव को मुंगेर लाया जा रहा है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मुंगेर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >