Multi Tracking Rail Projects Approved: देश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए मोदी कैबिनेट की तरफ से करोड़ों के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 656 किलोमीटर की तीन मल्टी ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं पर मुहर लगा दी है. इसकी लागत लगभग 10,783 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस प्रोजेक्ट से 5 राज्यों को फायदा मिल सकेगा.
CM ने केंद्र के फैसले को बताया महत्वपूर्ण
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और झारखंड से होकर गुजरेगी. लेकिन इसका असर बिहार में भी पड़ने वाला है. यानी कि केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट से बिहार में भी रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इसे लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी. उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले को बेहद महत्वपूर्ण बताया.
एक्स पर सीएम ने क्या लिखा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का महत्वपूर्ण निर्णय, हाई-डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को फोर-लेन/क्वाड्रपल करने के साथ-साथ भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए अन्य महत्वपूर्ण कॉरिडोर भी विकसित किए जाएंगे'.
आगे उन्होंने लिखा, 'दिल्ली–हावड़ा और दिल्ली–गुवाहाटी के हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर के विकास से बिहार की रेल कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती मिलेगी. बिहार को बेहतर रेल सुविधा और देश के प्रमुख शहरों से सुगम कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. साथ ही, आवागमन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में भारतीय रेल आधुनिक, सुदृढ़ और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विस्तार पा रही है'.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन 3 रेल नेटवर्क को दी गई मंजूरी
केंद्र सरकार की ओर से जिन तीन रेल नेटवर्क को मंजूरी दी गई है, कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन, खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन को शामिल किया गया है. इस प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा कर लेने का टारगेट सेट किया गया है.
बिहार को मिलेगा फायदा
इससे बिहार को यह फायदा हो सकेगा कि बिहार देश के मुख्य रेल रूटों के बीच स्थित है. पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दिल्ली-गुवाहाटी रेल रूट भी शेयर किया गया था. रूट चार्ट में यह बताया गया था कि दिल्ली-गुवाहाटी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण), रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, सरायगढ़ (सुपौल), अररिया जिले में रेल लाइन के डबलिंग का काम प्रस्तावित है.