Mulayam Singh Yadav Funeral: मुलायम सिंह यादव को विदाई देने में हर आंख हुई ‘नम’

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से लेकर ममता बनर्जी, अशोक गहलोत, वरुण गांधी तक पहुंचे. नेता जी को श्रद्धांजलि देते हुए हर नेता की आंख नम हो गयी.

मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने बाबा रामदेव भी पहुंचे. वह लगातार अखिलेश यादव के साथ रहे. उनके साथ धमेंद्र यादव भी मौजूद थे.

यूपी सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी मुलायम सिंह यादव को सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

बीजेपी सांसद वरुण गांधी भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने अखिलेश यादव को सांत्वना देते हुये गले लगा लिया.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान भी अपने पुराने साथी नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिये सैफई पहुंचे. उनके साथ अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे.

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सपा नेता जूही सिंह भी नेता जी को श्रद्धांजलि देने पहुंची.

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भी धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >