कटिहार में भोज खाने गये मुखिया पति की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में जनप्रतिनिधियों पर हमले लगातार हो रहे हैं. पिछले दिनों बेगूसराय में एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बेखौफ अपराधियों ने आज कटिहार में मुखिया पति की हत्या कर दी. अपराधियों ने यहां भोज खाने जा रहे मुखिया पति को गोली मार दी. घटना बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिरौली गांव की है.

कटिहार. बिहार में जनप्रतिनिधियों पर हमले लगातार हो रहे हैं. पिछले दिनों बेगूसराय में एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बेखौफ अपराधियों ने आज कटिहार में मुखिया पति की हत्या कर दी. अपराधियों ने यहां भोज खाने जा रहे मुखिया पति को गोली मार दी. घटना बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिरौली गांव की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पायी है. हत्या के पीछे का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस हर नजरिये से पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.

शिरोल गांव जा रहे थे मुखिया पति 

बताया जाता है कि विझारा पंचायत की मुखिया के पति तनवीर राही की हत्या गोली मार कर की गयी है. मुखिया पति तनवीर राही भोज खाने के लिए शिरोल गांव गए हुए थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. हालांकि तबतक बदमाश मौके से फरार हो गये थे. ग्रामीणों ने आनन-फानन में मुखिया पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोसित कर दिया.

हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं 

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मुखिया पति के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मुखिया पति की हत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चला है. इस घटना को लेकर मुखिया समर्थकों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है. पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >