एमएस कॉलेज में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र

मोतिहारी के एमएस कॉलेज में सात दिवसीय 'युवा आपदा मित्र' प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ. इस शिविर में युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया और एसडीआरएफ टीम ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और आपदा प्रबंधन किट वितरित किए गए.

Motihari News: एमएस कॉलेज,मोतिहारी में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 3 से 9 अगस्त तक आयोजित सात दिवसीय आवासीय "युवा आपदा मित्र" प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ. अंतिम दिन एसडीआरएफ की टीम ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता का आकलन किया.

एसडीआरएफ ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन

शिविर के अंतिम दिन प्रथम सत्र में एसडीआरएफ की टीम ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. इस दौरान प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आपदा प्रबंधन, बचाव, राहत और प्राथमिक सहायता से संबंधित ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को परखा गया.

आपदा के समय मददगार बनेंगे प्रशिक्षित युवा

समापन समारोह में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरीय सलाहकार अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित एवं जागरूक युवा समाज के लिए महत्वपूर्ण संसाधन साबित हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि "युवा आपदा मित्र" के रूप में प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग प्रतिभागी स्वयं की सुरक्षा के साथ अपने परिवार, समुदाय और समाज के लोगों की सहायता के लिए भी कर सकते हैं.

10 प्रतिभागियों को विशेष रूप से किया गया सम्मानित

समापन समारोह के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने शिविर के 10 चयनित प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया. इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए.

आपदा प्रबंधन किट भी बांटी गई

सभी प्रशिक्षणार्थियों के बीच बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई गई आपदा प्रबंधन किट का भी वितरण किया गया. प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान को भविष्य में जरूरत के समय उपयोग करने का संकल्प लिया.

जिम्मेदार प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में तैयार करना उद्देश्य

शिविर समन्वयक डॉ. गौरव भारती ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय सक्षम, सजग, संवेदनशील एवं जिम्मेदार प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में तैयार करना है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं.

अधिकारी और शिक्षाविद रहे मौजूद

समापन समारोह में सदर डीएसपी कुमारी प्रियंका, ट्रेनी डीएसपी दिलीप कुमार, माय भारत की जिला युवा पदाधिकारी अंकिता, मुंशी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएन हक, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एवं शिविर समन्वयक डॉ. गौरव भारती सहित शिविर प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय, डॉ. विदुषी दीक्षित, डॉ. अवनीश मिश्र एवं डॉ. शशिकांत यादव उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: वोकेशनल कोर्स में एडमिशन का इंतजार, आवेदन के महीनों बाद भी पहली मेधा सूची जारी नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >