प्रेम प्रसंग में उठाया खौफनाक कदम, नदी में छलांग लगाने से युवक की हुई मौत

मोतिहारी के सुगौली में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने सिकरहना पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Youth jumps off bridge: मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है. शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने सिकरहना नदी पर बने पुल से अचानक छलांग लगा दी, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. शनिवार की सुबह नदी से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई.

राहगीरों के देखते ही देखते गहरे पानी में समाया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक शुक्रवार शाम पुल पर अकेला खड़ा था. अचानक उसने रेलिंग पार कर नदी में छलांग लगा दी. आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे रोकने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में विलीन हो गया. रात में अंधेरा अधिक होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोग उसे नहीं ढूंढ सके. शनिवार सुबह नदी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

रामगढ़वा का रहने वाला था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड संख्या-06 निवासी उमेश साह के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई. सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. हालांकि सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar path

सुजीत प्रभात खबर में फोटो जर्नलिस्ट के रूप में 2009 से कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >