वाहन की चपेट में आये युवक की तीसरे दिन मौत

एक 32 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन से जख्मी हो गया.

मेहसी(मोतिहारी).थाना क्षेत्र के महेंद्र चौक एन एच 28 पर गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन से जख्मी हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहां से उसे पटना शुक्रवार के रात्रि बेहतर इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी. परिजनों ने शनिवार को इसकी सूचना मेहसी थाना को दी. थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. मामले में थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि मृतक की पहचान बथना निवासी महेंद्र राय का पुत्र कमल राय के रूप में हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >