युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, सड़क जाम

motihari news

पहाड़पुर.अरेराज-बेतिया मुख्य सड़क पर लखनीपुर मोड़ के समीप एक लापरवाह ट्रक चालक ने मंगलवार को 21 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने लड़की व बांस का बल्ला लगा अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते पुलिस ने पहुंच नाराज लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया. मृतक झुन्ना राम महादलित बस्ती के भुखल राम का पुत्र था. बताया जाता है कि झुन्ना सड़क पार कर रहा था. इस दौरान लापरवाह ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया. वह दो भाई और दो बहन है. सभी भाई-बहनों ने झुन्ना छोटा था. बड़े भाई मुन्ना तथा बड़ी बहन प्रियंका कुमारी, छोटी बहन रिंकी कुमारी है. झुन्ना की मौत के बाद उसकी मां मराछो देवी का रो-रो कर बूरा हाल था. उसने बताया कि एक दिन पहले सोमवार को बड़ी पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी हुई थी. बेटी की डोली उठने के बाद अगले दिन पुत्र की अर्थी उठ गयी. थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >