मोतिहारी: रात में वाहन जांच के दौरान खुला चोरी की बाइक का राज, युवक गिरफ्तार

मोतिहारी में केसरिया थाना पुलिस ने रात्रि वाहन जांच के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दीपक कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ और जांच में पता चला कि युवक द्वारा इस्तेमाल की जा रही बाइक जून 2025 में चोरी हुई थी.

Motihari News: केसरिया थाना पुलिस ने रात्रि वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के लोहगांवा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है. जांच में बाइक के जून 2025 में चोरी होने की पुष्टि हुई है.

Kesaria News: रात्रि वाहन जांच में पकड़ा गया युवक

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल के साथ दीपक कुमार को पकड़ा गया. पूछताछ और बाइक की जांच के बाद पुलिस को वाहन के चोरी होने की जानकारी मिली.

एचएचडी मशीन से जांच में सामने आया चोरी का मामला

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल की एचएचडी मशीन से जांच की. जांच में पता चला कि हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को जून 2025 में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था. इस संबंध में केसरिया थाना में पहले से मामला दर्ज था.

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार दीपक कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और मामले में आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

दीपक कुमार पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दीपक कुमार के विरुद्ध केसरिया थाना में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. इनमें कांड संख्या 465/25 में धारा 274/275 आईपीसी एवं धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, कांड संख्या 194/26 में धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, कांड संख्या 179/23 में धारा 272/273 आईपीसी एवं धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा कांड संख्या 115/25 में धारा 274/275 आईपीसी एवं धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के मामले शामिल हैं.

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है. बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी पुलिस आगे की जांच कर रही है. चोरी की बाइक के नेटवर्क और घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रक्सौल में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर सामूहिक गायन, भारत माता और विवेकानंद की झांकी बनी आकर्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >