पंखा बनाने के दौरान मजदूर की मौत

शिकारपुर थाना क्षेत्र के धुमनगर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के धुमनगर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान धुमनगर वार्ड संख्या 4 निवासी गणेश मुखिया के पुत्र बिगन मुखिया 23 वर्ष के रूप में की गई है. बिगन मुखिया मजदूरी करता था. शनिवार संध्या वह मजदूरी कर घर लौटा. खाना खाकर सोने गया तो अचानक पंखा खराब हो गया. वह खुद से पंखा बनाने लगा. उसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर शिकारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. मृतक के बारे में गांव वालों ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >