Motihari: महिला सहित उसके पुत्र व पुत्री को पीट किया जख्मी, प्राथमिकी

मुफस्सिल थाने के बतरौलिया गांव में लालमुनी देवी, उसके पुत्र आलोक कुमार व पुत्री पुजा कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

Motihari: मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के बतरौलिया गांव में लालमुनी देवी, उसके पुत्र आलोक कुमार व पुत्री पुजा कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर लालमुनी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह गाय को लेकर नाद पर बांधने जा रही थी. उसके हाथ से रस्सी छूट गया. गाय पड़ोसी मेवालाल के दरवाजे पर जाकर हरा जनेरा खाने लगी. इसी बात को लेकर मेवालाल ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. बचाने आयी पुत्री पुजा व पुत्र आलोक के साथ भी मारपीट की. आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. उसने मेवालाल के अलावा उसके पुत्र साहेब कुमार व सुजीत कुमार को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >