Motihari: महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

शहर के खेमचंद ताराचंद महाविधालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Motihari: रक्सौल . शुक्रवार को शहर के खेमचंद ताराचंद महाविधालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव आगामी 11 नवम्बर को होना है, जिसको लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, अतिथि शिक्षक, शिक्षेत्तर कर्मचारी, एनएसएस के स्वयंसेवक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. इस दौरान मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ महाविधालय के प्राचार्य डा. विनोद बैठा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का उद्घाटन किया. प्राचार्य डाॅ बैठा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु मतदाता शिक्षा, जागरूकता और साक्षरता को बढ़ावा देना था, ताकि भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके. वही एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रेम प्रकाश ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. इस दौरान डॉ. संत साह, डॉ. पी. के. चक्रवर्ती, डॉ. जीछु पासवान सहित अन्य शिक्षकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और मतदाता जागरूकता के महत्व पर चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन धनु कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. वलीउर रहमान ने की. वही रैली के दौरान छात्रों एवं स्वयंसेवकों ने नारे लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >