Motihari: सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी की मौत

सेंट्रल जेल मोतिहारी के विचाराधीन बंदी नईम मियां की मौत हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था.

Motihari: मोतिहारी . सेंट्रल जेल मोतिहारी के विचाराधीन बंदी नईम मियां की मौत हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. मृत बंदी रक्सौल अनुमंडल के हरैया थाना अंतर्गत बड़ा परेउवा का रहने वाला था .बताया जाता है कि नईम की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गयी. प्राण रक्षार्थ आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया. रात करीब 10.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना पर नगर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया था,जिसमें डा ए कमाल, डा अंकित कुमार व डा नीरज कुमार शामिल थे. नगर इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. बताते चले कि 30 सितंबर 24 को हरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा परेउवा में नईम के घर पर छापेमारी की थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि नईम सहित उसका पूरा परिवार मादक पदार्थ की तस्करी करता है. छापेमारी के दौरान उसके घर से चरस बरामद हुआ था. साथ ही उसकी पत्नी, पुत्री दामाद सहित अन्य लोग पकड़े गये थे. कुछ दिनों बाद नईम भी पकड़ा गया. तब से वह सेंट्रल जेल में बंद था. जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि नईम की तबीयत शाम में बिगड़ी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >