Motihari: 400 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान में थाना क्षेत्र के बंजरिया,दुलमा व जितौरा गांव से 400 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.

Motihari: मधुबन.शराब तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान में थाना क्षेत्र के बंजरिया,दुलमा व जितौरा गांव से 400 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.तीनों जगहों पर खुदरा बिक्री के लिये भारी मात्रा में शराब के भंडारण की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग छापेमारी करके तलाशी अभियान चलाया गया. इस क्रम में बियर समेत रायल स्टैग, आफिसर च्वाइस की टेट्रा पैक व नेपाली सौफिया ब्रांड की शराब बरामद की गयी. कार्रवाई के दौरान बंजरिया गांव के अभय कुमार यादव को गिरफ्तार किया.वही जितौरा गांव से बिगू राय को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार तस्करों के द्वारा अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया है, जिसके निशानदेही पर पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है. जबकि जितौरा गांव से तस्कर कार्रवाई के दौरान भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों के द्वारा शराब की बिक्री के लिये शराब की खेप जमा किया गया था, जिसे खपाने की तैयारी चल रही थी. सूचना पर कार्रवाई में शराब की खेप बरामद हुई हैं. छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार,पीएसआई नीतू राज,संगीता कुमारी,एसआई शैलेश कुमार,नीति शर्मा,एएलटीएफ प्रभारी अनिल कुमार दास समेत शशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >