Motihari : मोतिहारी से चोरी हुई बाइक के साथ दो नेपाली चोर गिरफ्तार

लिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो शातिर नेपाली बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है.

Motihari : घोड़ासहन. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो शातिर नेपाली बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों में एक की पहचान नेपाल के रौतहट जिला के शिवनगर थाना क्षेत्र के माईधीया मानपुर गांव निवासी रामशुधन पासवान के रूप में किया गया है, जबकि दूसरे की पहचान नेपाल के मौलापुर थाना क्षेत्र निवासी संजय यादव के रूप में किया गया है. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि घोड़ासहन-झरौखर मुख्य पथ पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी एक युवक हीरो स्प्लेंडर बाइक को पुलिस ने रोका तभी बाइक सवार युवक भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे पकड़ थाना लाया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में उसने नेपाल में ही किसी अन्य व्यक्ति से बाइक खरीदने की बात स्वीकार किया. पुलिस ने उसके निशानदेही पर सीमावर्ती बंकुल के निकट नाटकीय ढंग से छापेमारी कर दूसरे बाइक चोर संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक का सत्यापन किए जाने पर बाइक चोरी की निकली. उक्त बाइक मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा गांव निवासी किसी राहुल कुमार की बताई जाती है. मामले में राहुल कुमार द्वारा दिसंबर 2024 में नगर थाना मोतिहारी में बाइक चोरी से संबंधित का कांड अंकित कराया गया था .पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे पु��नि दीपक कुमार, पुअनि सूरज कुमार एवं पुलिस बल शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >