सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

डुमरियाघाट.थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पहली घटना सरोतर पहल के समीप की है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को ठोकर मार दिया. जिसमे एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक सुगौली थाना क्षेत्र के परसा बहुआरवा गांव का विंदेश्वरी शर्मा (55) है. वहीं घायल युवक विनोद शर्मा 45 वर्ष है, जो हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गईठाहां गांव का निवासी है. बताया जाता है कि दोनों अपने संबंध में सेंमुआपुर गांव आए थे. जहां से वे दोनों नौतन बारात जा रहे थे. इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया. वहीं दूसरी घटना बड़हरवा खुर्द गांव के समीप की है. जहां शनिवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार एक वृद्ध को ठोकर मार दिया. जिससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने घायल को इलाज हेतु केसरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे मोतिहारी रेफर कर दिया, जहां मौत हो गया. मृतक श्री भगवान सिंह (59) है, जो सेंभुआपुर पंचायत स्थित बड़हारवा खुर्द गांव का निवासी था. अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया की दोनों शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >