Motihari : मेहसी मे बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मेहसी प्रखंड सभागार मे बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को प्रारंभ हुआ.

Motihari : चकिया. मेहसी प्रखंड सभागार मे बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को प्रारंभ हुआ.पहले दिन उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि बीएलओ निर्वाचन आयोग के वास्तविक चेहरे है. ये वास्तविक रूप से निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व करते हैं. मतदाता सूची का निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्धारण इनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जो निर्वाचन का मुख्य आधार बनती है. तारकेश्वर दूबे ने विषय प्रवेश कराते हुए बीएलओ के दायित्व, कर्तव्य एवं चुनाव मे उनकी प्रमुख भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. पहले दिन बूथ संख्या 161 से 200 तक कुल 40 बीएलओ ने भाग लिया. गुरुवार को संख्या 201 से 279 तक के बीएलओ प्रशिक्षण मे भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >