पताही सीएचसी से फरार हुए ब्राउन शुगर के आरोपी, तीन चौकीदार निलंबित

पूर्वी चंपारण में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सीएचसी से ब्राउन शुगर के आरोपी फरार हो गए. इस मामले में तीन चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Motihari News: पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार एक आरोपी मेडिकल जांच के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के बाथरूम से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने ड्यूटी पर तैनात तीन चौकीदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

मेडिकल जांच के दौरान चकमा देकर भागा आरोपी

पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि पताही थाना पुलिस ने शनिवार रात बराशंकर गांव में छापेमारी कर संजय कुमार और सचिन कुमार को कथित तौर पर 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था.

पुलिस के अनुसार, रविवार को दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी ले जाया गया था. इसी दौरान आरोपी सचिन कुमार अस्पताल के बाथरूम से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया.

एसपी ने तीन चौकीदारों को किया निलंबित

घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले में लापरवाही मानते हुए आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाने वाले तीन चौकीदार राजकुमार मुखिया, मनोज राम और अवधेश सिंह को निलंबित कर दिया.

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >