Motihari: हार्डवेयर दुकान में चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस स्टैंड चौक से बरैठा गांव जानेवाली सड़क में स्थित एक हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी की घटना के मामले में शामिल दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौक से बरैठा गांव जानेवाली सड़क में स्थित एक हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी की घटना के मामले में शामिल दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में सब इंस्पेक्टर खगेश नाथ झा ने बताया कि चोरों में थाना क्षेत्र के खड़तरी टोला भेड़ियाही गांव निवासी रितेश कुमार एवं खड़तरी गांव निवासी सूरज कुमार शामिल हैं. इनके कब्जे से चोरी किए गए तीनों मोटर पंप को बरामद किया गया है.पकड़े गए दोनों चोरों ने अहिरौलिया गांव निवासी अलाउद्दीन आलम की हार्डवेयर दुकान में बीते 19 अक्टूबर रविवार देर रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोर दुकान की छत का एस्बेस्टस तोड़कर घुसा तथा वहां रखे तीन मोटर पंप को चुरा ले गए. पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी किए गए मोटर पंप को खड़तरी गांव स्थित एक क़्रबिस्तान में छिपाकर रखे हुए था. पीड़ित दुकानदार अलाउद्दीन ने बताया कि चोरों ने दुकान के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया.वही दुकान के अंदर लगे कैमरे पर उसकी नजर नहीं गयी, जिसके कारण चोरी की सारी घटना कैमरे में कैद हो गई. सोमवार की सुबह जब दुकान खुली तो चोरी होने का खुलासा हुआ. दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा तो दोनों आरोपियों की पहचान कर पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को तलाश करते हुए उसके घर पहुंची, जहां से वह पकड़ा गया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >