Motihari: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलिस संस्मरण दिवस पर मंगलवार सुबह एसपी कार्यालय परिसर शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी.

Motihari:मोतिहारी. पुलिस संस्मरण दिवस पर मंगलवार सुबह एसपी कार्यालय परिसर शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. कर्तव्य के दौरान जान गंवाने वाले वीर शहीदों को याद किया गया. एसपी स्वर्ण प्रभात सहित अन्य पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन कर शहीद वीर जवानों को याद किया. एसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य के दौरान देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है. हालांकि उनकी की क्षति को भुलाया नहीं जा सकता. इस संस्मरण दिवस के दौरान उन्होंने शहीदों को सलामी भी दी. उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ के अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हो गये थे. तब से 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस पर मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में बिहार पुलिस के 15 जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए है. उन सभी शहीद जवानों को नमन किया गया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव पराशर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >