Motihari : राजन हत्याकांड में 25 हजार के इनामी राजा सहित तीन आरोपितों का सरेंडर

आत्म समर्पण करने वालों में तेलियापट्टी के राजा सिंह के अलावा उसी मोहल्ले के सागर कुमार व छतौनी बरियारपुर का चंदन कुमार शामिल है.

इश्तिहार तामिला के 24 घंटे के अंदर आरोपितों का आत्मसमर्पण मोतिहारी . शहर के बनियापट्टी मोहल्ला निवासी भाजपा नेता सह लाइट डेकोरेटर राजन कुमार हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी राजा सिंह सहित तीन आरोपियों ने पुलिस की बढती दबिस के कारण शुक्रवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. बारी-बारी से तीनों न्यायालय पहुंचे, उसके बाद आत्मसमर्पण किया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आत्म समर्पण करने वालों में तेलियापट्टी के राजा सिंह के अलावा उसी मोहल्ले के सागर कुमार व छतौनी बरियारपुर का चंदन कुमार शामिल है. पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया जायेगा. बताया कि पांच नामजद आरोपी तेलियापट्टी के विश्वास जायसवाल, अमर साहू, अनमोल साहू, हेनरी बाजार का विशाल जायसवाल व रमना का रवि कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर है. उक्त सभी आरोपियों के घर गुरूवार को इश्तिहार चिपकाया गया. 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों ने आत्म समर्पण किया, लेकिन बाकि पांच आरोपी अभी फरार है. दो से तीन दिनों के अंदर न्यायालय के आदेश पर उक्त पांचों आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की जायेगीृ. बताते चले कि महावीरी झंडा जुलूस के दिन रात में करीब ग्यारह बजे बनियापट्टी के राजन के सीने में चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया गया था. घटना तेलियापट्टी व बनियापट्टी से निकली अखाड़ा जुलूस के बीच विवाद को लेकर हुआ था. मृतक के पिता ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना से नाराज लोगों ने मुख्य आरोपी राजा के घर पर हमला कर उसकी थार व स्कूटी में आग लगा घर में तोड़फोड़ की थी. मीना बाजार गांधी चौक पर शव के साथ आगजनी, सड़क जाम के साथ प्रदर्शन भी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >