मोतिहारी में बड़ी चोरी: बांसघाट में छत के रास्ते घुसे शातिर चोर, 5.5 लाख के गहने समेटकर फरार

राखी मनाने मुजफ्फरपुर गया परिवार जब चकिया स्थित घर लौटा तो सामान बिखरा मिला. चोर छत के रास्ते घुसे थे और जेवर के साथ तीन मौजे से जुड़े जमीन के कागजात भी लेकर फरार हो गए.

मोतिहारी क्राइम: चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर समेत जमीन के कागजात और अन्य सामान चोरी कर लिए. परिवार के सभी सदस्य राखी मनाने के लिए 26 अगस्त को मुजफ्फरपुर स्थित दूसरे आवास पर गए थे. इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया. घर लौटने पर 30 अगस्त को चोरी का पता चला.

छत का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

बांसघाट निवासी कृष्णा सिंह ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, परिवार के सभी लोग 26 अगस्त को राखी मनाने मुजफ्फरपुर चले गए थे. घर बंद था. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाया.

चोरों ने छत के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. इसके बाद मकान के अंदर रखे बक्से और आलमारी को तोड़ दिया. सामान खंगालने के बाद चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गए.

मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी समेत जेवर चोरी

आवेदन में बताया गया है कि चोरी किए गए जेवरात में सोने का एक मंगलसूत्र, एक चेन, दो अंगूठी, दो नथिया, दो झुमका और एक टीका शामिल है. इसके अलावा चांदी के जेवर भी चोरी हुए हैं.

आवेदनकर्ता के अनुसार, चोरी गए जेवरों की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है. इनमें उनकी बहन के जेवर भी शामिल हैं, जो उनके साथ ही रहती हैं. करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरों की खरीद रसीद भी पुलिस को उपलब्ध करायी गयी है. इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये के पुराने जेवर चोरी होने की बात भी कही गयी है.

बांसघाट समेत तीन मौजे के जमीन कागजात गायब

चोरों ने जेवरात के साथ जमीन से जुड़े कागजात भी चुरा लिए. इनमें बांसघाट, पलटू बेलवा और हसनपुरवा मौजे से संबंधित जमीन के दस्तावेज शामिल हैं. महत्वपूर्ण कागजात चोरी होने से परिवार की चिंता और बढ़ गयी है.

परिवार के लोग जब 30 अगस्त को घर लौटे तो मुख्य दरवाजे पर हथौड़े के निशान देखकर उन्हें शक हुआ. अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा मिला. इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गयी.

वारदात से पहले बिजली आपूर्ति काटने का दावा

आवेदन में यह भी बताया गया है कि चोरों ने वारदात से पहले मकान के पास लगे बिजली के खंभे से विद्युत आपूर्ति काट दी थी. आशंका है कि ऐसा आसपास के लोगों को घटना की भनक लगने से रोकने के लिए किया गया होगा.

सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. टीम ने घटनास्थल का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अब चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है.

यह भी पढे़ं:

जीविका निधि: पर्सनल लोन बांटने में मधुबन अव्वल, स्वावलंबी बन रहीं जिले की जीविका दीदियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >