पूर्वी चंपारण: एग्जॉस्ट फैन तोड़कर दुकान में चोरी, 23 हजार नकद और 95 हजार का सामान लेकर फरार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में चोरों ने एक कॉफी, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक की दुकान को निशाना बनाया। चोर एग्जॉस्ट फैन तोड़कर अंदर घुसे और करीब 95 हजार रुपये के माल की चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Motihari Crime: पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कॉफी, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक की दुकान को निशाना बनाया. बदमाश एग्जॉस्ट फैन तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और 23 हजार रुपये नकद सहित करीब 95 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुट गई है.

एग्जॉस्ट फैन तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोर

घटना निमुईया मोड़ के पास स्थित हमसफ़र पैलेस नामक दुकान की है. दुकान संचालक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे.

सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो एग्जॉस्ट फैन टूटा मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था. इसके बाद चोरी की जानकारी हुई.

नकद के साथ मशीन और सामान भी ले गए

दुकानदार के अनुसार, चोर गल्ले में रखे 23 हजार रुपये नकद ले गए. इसके अलावा कॉफी मशीन से जुड़े उपकरण, कोल्ड ड्रिंक, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान भी चोरी कर लिया. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है.

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर फरार हो गए.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिससे उनकी पहचान होने की उम्मीद है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. दुकानदार ने तुरकौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: स्वास्थ्य विभाग की रडार पर 23 नर्सिंग होम, कभी भी हो सकती है कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >