चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, मोबाइल और नकदी के साथ पुलिस के हवाले

मोतिहारी के चैलाहां टाल में एक युवक देर रात चोरी की नीयत से घर में घुस गया, जिसे गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के 2000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल में गुरुवार रात चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक युवक को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई एक मोबाइल और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए. ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

Banjariya News: गृहस्वामी ने साहस दिखाकर दबोचा चोर

जानकारी के अनुसार चैलाहां टाल निवासी मनोज कुमार के घर में देर रात एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया. इसी दौरान घर के लोगों की नींद खुल गई. परिजनों ने युवक को सामान खंगालते हुए देख लिया और साहस का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

तलाशी में बरामद हुआ चोरी का सामान

परिजनों ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद मिले, जिसे वह घर से चुराकर ले जाने की कोशिश कर रहा था. पकड़े गए युवक की पहचान चैलाहां टाल निवासी विवेक कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया. बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित मनोज कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: अब अस्पतालों की लापरवाही नहीं चलेगी, मेडिकल कचरा नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >