Raxaul News: भारतीय दूतावास परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, डेढ़ किलो चांदी के सामान समेत दानपेटी से नकदी ले गए चोर

रक्सौल स्थित भारतीय दूतावास परिसर के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया. लाखों रुपये के चांदी के आभूषण और दानपेटी की नकदी चोरी कर ली गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Raxaul News: रक्सौल स्थित भारतीय दूतावास परिसर के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट, चरण पादुका, गदा, छत्र समेत भगवान श्रीराम का मुकुट भी ले गये. इसके अलावा मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गयी.

चोरी गये चांदी के सामान का वजन करीब डेढ़ किलो बताया जा रहा है. दानपेटी की नकदी समेत चोरी गये सामान की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

Raxaul News: सुबह चौकीदार ने पुजारी को दी चोरी की सूचना

मंदिर में तैनात चौकीदार ने सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुजारी पंडित अजय कुमार उपाध्याय को फोन कर चोरी की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुजारी मंदिर पहुंचे.

मंदिर के अंदर सामान बिखरा देखकर उन्होंने तत्काल हरैया पुलिस को घटना की जानकारी दी. मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग परिसर में पहुंचने लगे.

चांदी के मुकुट, गदा और चरण पादुका ले गए चोर

पुलिस के अनुसार, चोर मंदिर से हनुमान जी से जुड़े कई चांदी के सामान के साथ भगवान श्रीराम का मुकुट भी ले गये. इसके अलावा दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी की गयी.

चोरी गये चांदी के सामान का कुल वजन करीब डेढ़ किलो बताया जा रहा है. नकदी समेत चोरी की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है.

दोनों चौकीदारों और पुजारी से पूछताछ

सूचना मिलते ही हरैया थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी बिट्टू और पुलिस पदाधिकारी बलि राय पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंचे.

पुलिस ने मंदिर में तैनात दोनों चौकीदारों, रितेश कुमार समेत एक अन्य चौकीदार, पुजारी पंडित अजय कुमार उपाध्याय और दूतावास बंगला के इंचार्ज अर्जुन कुमार से घटना के संबंध में पूछताछ की.

पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके.

FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

चोरी की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी से एफएसएल की टीम मंदिर परिसर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए.

इसके अलावा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में जांच की. रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने भी मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की.

चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान शुरू कर दिया है. चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी को जांच में शामिल कर रही है. अब पुलिस की नजर चोरी गये सामान की बरामदगी और आरोपियों की पहचान पर है.

मंदिर में चोरी से लोगों में नाराजगी

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की खबर शहर में तेजी से फैलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी और चर्चा का माहौल है.

लोगों ने पुलिस से मंदिर में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने, संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है.

ये भी पढ़ें: मां को याद करने का अनोखा तरीका, पुण्यतिथि पर प्रधानाध्यापक ने स्कूल में ही 600 बच्चों को कराया भोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >