Motihari: युवक को बदमाशों ने चाकूमार किया घायल

नगर भवन के मैदान में बैठकर भुजा खा रहे मनीष कुमार पर बदमाशों ने चाकूमार जख्मी कर दिया.

Motihari: मोतिहारी . नगर भवन के मैदान में बैठकर भुजा खा रहे मनीष कुमार पर बदमाशों ने चाकूमार जख्मी कर दिया. मनीष शहर के बेलबनवा मोहल्ले का रहने वाला है. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेक मनीष ने प्राथमिकी के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने मोहल्ले के ही मोहित कुमार, लक्की कुमार, सुड्डू कुमार व शिव कुमार केा आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि गुरूवार शाम गायत्री नगर चौक पर नाश्ता करने गया. दुकान से भुजा लेकर नगर भवन के मैदान में बैठ खाने लगा. तबतक उक्त सभी आरोपियों ने पहुंच गाली गलाेच की. विरोध करने पर चाकूमार जख्मी कर दिया. हल्ला की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद सभी बदमाश फरार हो गये. नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन मिला है.मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >