Motihari: रक्सौल. प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीते तीन दिनों से चल रहे आंगनबाड़ी सेविकाओं का पोषण भी पढ़ाई भी का प्रशिक्षण सोमवार को समाप्त हो गया. इसकी जानकारी देते हुए सीडीपीओ कुमारी राखी ने बताया कि प्रखंड की 117 सेविकाओं के बीच तीन दिवसीय गैर आवासीय पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण दिया जा रहा था. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है. इसका उदेश्य यह है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण केंद्र के साथ-साथ शिक्षा प्रदान करने वाला केंद्र बनाना है. उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर प्रखंड समन्वयक प्रतिभा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका मारिया बेगम, मंजू कुमारी, ज्योति कुमारी के द्वारा सेविकाओं को दिया गया है व सेविकाओं को निर्देश दिया गया है कि ट्रेनिंग के आधार पर केंद्र का संचालन करना है. मौके पर कार्यालय सहायक गंगाशरण मेहता, डाटा ऑपरेटर अरविंद कुमार सहित सेविका लता देवी, ममता मिश्रा, शैल देवी, शीला देवी, मीरा देवी, संजू देवी, प्रतिभा देवी, रेणू देवी, आशा देवी, सुजाता शर्मा, रघुपति देवी, अर्चना देवी सहित प्रखंड की सभी सेविका मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
