Motihari: 15 दिनों में डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचने का है लक्ष्य : राधामोहन सिंह

भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से 12 जून तक के लिए देशव्यापी महत्वाकांक्षी महाभियान की शुरूआत की गयी है.

Motihari: पीपराकोठी. भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से 12 जून तक के लिए देशव्यापी महत्वाकांक्षी महाभियान की शुरूआत की गयी है. यह देशव्यापी अभियान पूरे देश के सात सौ जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है. उक्त बातें सोमवार को केविके परिसर स्थित अटल सभागार में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने कही. 15 दिनों में डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. इसी के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन पीपराकोठी में हुआ है. ये देश में किसानों के हितैषी को लेकर ज्यादा जाने जाते है. आगे कहा कि केंद्र के मोदी सरकार के नेतृत्व में किसानों के हित में बेहतर कार्य किया जा रहा है. आज पीएम मोदी के अगुआई में पीपराकोठी कृषि धाम बना है. वही मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री रहते हुए जो चौहान जी ने कार्य किया है उसका देश ही नहीं बल्कि दुनिया उसका अनुसरण कर रही है. मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार, बिहार सरकार के कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल, कुलपति डॉ. पीएस पांडेय, निदेशक अटारी डॉ. अंजनी कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >