Motihari : घोड़ासहन में बाबा साहेब की चोरी हुई प्रतिमा बरामद

घोड़ासहन के बलान चौक के पास से संविधान निर्माता डा बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा चोरों ने गायब कर दी, हालांकि पुलिस ने चोरी हुई प्रतिमा को 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया.

Motihari : मोतिहारी . घोड़ासहन के बलान चौक के पास से संविधान निर्माता डा बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा चोरों ने गायब कर दी, हालांकि पुलिस ने चोरी हुई प्रतिमा को 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. इस घटना को असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि बलान चौक के पास लगे बाबा साहेब की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने गायब कर दिया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की. इस दौरान शनिवार को सेमरहिया गांव के बासवांरी में छुपाकर रखे गये बाबा साहेब की प्रतिमा को पुलिस ने बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है. बहुत जल्द उनकी पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि 14 अप्रैल 2025 को जयंती के अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. जिसका उद्घाटन विधायक पवन जायसवाल ने किया था. प्रतिमा एवं स्थल का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >