Motihari: रात में हुई थी शादी, विदागरी के बाद सुबह दूल्हे की हो गयी मौत

घेघवा के नागेंद्र सहनी के पुत्र राजकुमार सहनी 22 वर्ष की मौत शुक्रवार को वाजितपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से हो गयी हैं.

Motihari:मधुबन. थाना क्षेत्र के घेघवा के नागेंद्र सहनी के पुत्र राजकुमार सहनी 22 वर्ष की मौत शुक्रवार को वाजितपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से हो गयी हैं. राजकुमार बाजार से खरीददारी कर अपने बाइक से मधुबन बाजार से घर घेघवा लौट रहा था.एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से ठोकर लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया.इवाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गयी. जिसके बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि नागेंद्र सहनी के पुत्र राजकुमार की शादी गुरुवार की रात धूमधाम से थाना क्षेत्र टसगरी गांव में ललिता कुमारी के साथ हुई थी. शुक्रवार की तड़के दुल्हा-दुल्हन की विदागरी होकर घेघवा आया था.घर में शादी के उत्सव का माहौल था.राजकुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था. शुक्रवार दो दोपहर में बाजार खरीददारी करने गया था. इसी दौरान उसकी ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हो गयी.जिससे बाद नवविवाहिता पत्नी ललिता कुमारी,मां महली देवी,पिता नागेंद्र सहनी व भाईयों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >